औद्यौगिक क्षेत्र में स्थित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कार्यालय पर बृहस्पतिवार को बैठक की गई। अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में क्रेडिट गारंटी स्कीम में उद्यमियों को और सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार के निर्णय की सराहना की गई। उद्यमियों ने वित्त मंत्री बंधाई दी। कहा कि इससे एमएसएमई को बहुत राहत मिली है। इस सुविधा से लघु उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इस स्क्रीम के तहत लोन की रकम दो करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ कर दी गई है। इसकी भी सराहना की गई। बैठक में आईआईए के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, शत्रुघ्न मौर्य, गुलाब चंद पांडेय, आशीष यादव, मोहम्मद सुहेल, अरविंद मौर्य, हर्षित सिंह, सुनील यादव, महेंद्र यादव, रामचंद्र गुप्ता, संतोष मौर्य, कृष्ण देव प्रजापति आदि उद्यमी मौजूद थे।