फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 21 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित

विज्ञापन
नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते विधायक मड़ियाहूं डॉ.आरके पटेल व क्षे
विज्ञापन
मड़ियाहूं। विकास खंड परिसर में सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय सह गोदाम का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. आरके पटेल ने नव चयनित 21 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभाग के लिए कार्यालय भवन का निर्माण क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं नारी सशक्तिकरण की मिसाल हैं, जो बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा में अहम भूमिका निभाती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी मीरा कुमारी ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा यादव ने की। खंड विकास अधिकारी रामश्री सरोज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना मड़ियाहूं, रामनगर और रामपुर क्षेत्र की चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अपना दल के सुनील पटेल, ग्राम पंचायत अधिकारी जय सिंह गुप्ता, सीडीपीओ इंदू यादव, राकेश चंद, सहायक विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें