कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति प्रमाणपत्र वितरित करते भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू।
- फोटो : स्रोत-सूचना विभाग
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित विभिन्न व्यवसायों के 16 अनुदेशकों को कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू और जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने मैकेनिक, मोटर व्हीकल, टर्नर, फीटर, वायरमैन, प्लंबर, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइनिंग आदि व्यवसायों में चयनित जिले के 16 अनुदेशकों को नियुक्ति प्रमाणपत्र वितरित किया। इस दौरान सीडीओ ध्रुव खाड़िया समेत अन्य अधिकारियों ने लोकभवन सभागार लखनऊ से आयोजित नियुक्ति प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।