फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इस्रराइल में काम करने को श्रमिकों से मांगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारत सरकार की तरफ से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई है। इसके लिए श्रम विभाग की तरफ से श्रमिकों से आवेदन मांगे गए हैं। सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव ने कहा कि इजराइल में सुरक्षित स्थान पर बिल्डिंग निर्माण से संबंधित कार्य करने वाले श्रमिक, राजमिस्त्री, टाइल्स कारीगर, शटरिंग कारीगर व जाल बनाने वाले कारीगर आदि के कार्यों के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास कार्पोरेशन के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, श्रमिक को प्रतिमाह सवा लाख रुपये वेतन व 15 हजार रुपये प्रतिमाह बोनस फंड दिया जाएगा। श्रमिक की आयु 21 से 45 साल के बीच हो, तीन वर्ष का अनुभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें