फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए आवेदन 31 मई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर के 60 विषयों में दाखिला लेने की तैयारी चल रही है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन 31 मई तक लिए जाएंगे। आवेदन समर्थ पोर्टल पर लिए जा रहे हैं। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विषयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विज्ञान, अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान, विधि, अभियांत्रिकी, फार्मेसी और व्यवसाय प्रबंधन शामिल संकायों में 60 से अधिक विषयों में पढ़ाई हो रही हैं। इन संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें बैचलर स्तर पर 28 विषय शामिल हैं। बीटेक में नौ विषय, एमबीए में 6 विषय, बीएससी में 6 विषय और बीए में तीन विषयों सहित करीब 60 विषयों में प्रवेश लिया जाना है। किन-किन विषयों में प्रवेश लिया जाना है, उन विषयों में कितनी सीटें, दाखिला कैसे लिया जाएगा, इसके लिए तैयारी चल रही है। पूविवि परिसर प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। 25 अप्रैल से पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है। समर्थ पोर्टल पर पेमेंट करने की सुविधा दी गई है। विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। विश्वविद्यालय में उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं, केंद्रीय पुस्तकालय, वाई-फाई युक्त परिसर, इंडोर-आउटडोर स्टेडियम और छात्रावास की सुविधाएं उपलब्ध हैं। समय-समय पर कैंपस सेलेक्शन के लिए कंपनियों को जॉब के लिए बुलाया जाता है। सभी विषयों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें