फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 7.66 करोड़ से संवरेगी वार्डों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका के अंतर्गत वार्डों में अब विकास कार्य तेजी से कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 15वें वित्त आयोग के तहत सात करोड़ 66 लाख का बजट पास कर दिया गया है। इससे वार्डों में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, नाला-नाली निर्माण आदि विकास कार्य कराए जाएंगे। जौनपुर नगर पालिका में 39 वार्ड हैं। कई वार्डों में सड़क व जल निकासी के लिए नाला-नाली बदहाल है। इससे वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं से जल्द मुक्ति मिलेगी। इसके लिए शासन की ओर से 15वें वित्त से सात करोड़ 66 लाख की बजट जारी कर दिया गया है। इस धनराशि से वार्डों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और जल निकासी के लिए नाला नाली का निर्माण कराया जाएगा। जौनपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया है कि सात करोड़ 66 लाख की बजट शासन की ओर से पास कर दिया गया है। इस धनराशि से वार्डों में विकास कार्य कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें