फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा 200 से अधिक मुक्त प्रतीक चिन्ह जारी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय की फोटो। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने 18 मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अलावा 200 से अधिक मुक्त प्रतीक चिह्न जारी किए हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नगर निकाय के अध्यक्ष व सभासद पद पर लड़ने वाले राजनैतिक दलों के प्रत्याशी जहां अपने सिंबल पर तो अन्य मुक्त प्रतीक चिह्नों के दम पर चुनाव लड़ेंगे। निर्दलीयों को एअर कंडीशनर, सेब, बेबी वॉकर, अलमारी, ऑटो रिक्शा, गुब्बारा, चूड़िया, बल्ला, बैटरी टार्च, बेल्ट, साइकिल पंप, बिस्कुट, बल्लेबाज, बेंच, ब्लैक बोर्ड, बक्शा आदि है। जिले में 12 नगर निकायों में 12 अध्यक्ष व 208 सभासद पदों पर चुनाव होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें 18 राष्ट्रीय दलों के अलावा 200 से अधिक मुक्त प्रतीक चिह्न हैं। राष्ट्रीय दलों का चुनाव चिह्न केवल उन्हीं की पार्टी से आने वाले प्रत्याशी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें