फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में अपना दल ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Mar 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को पत्रक सौंपते अपना दल कार्यकर्ता।
विज्ञापन
 विभिन्न मांगों को लेकर अपना दल की ओर से शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमेें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने और पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए मंत्रालय का गठन करने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।     वक्ताओं ने कहा कि देश की आबादी में लगभग 60 प्रतिशत पिछड़ी जातियां हैं। बावजूद इसके पिछड़ी जातियां सामाजिक व शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ेपन के शिकार हैं, लेकिन उन्हें सामाजिक व शैक्षणिक दृश्टि से आगे बढ़ाने का कार्य सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है। धरना देने वालों मेें जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल, पप्पू माली, डा.अरूण पटेल, राजेंद्र प्रसाद पटेल, लालजी तिवारी, रामउजागीर मौर्य, लालबहादुर पटेल, दयाशंकर पटेल, सुरेश शर्मा, सभाजीत पटेल, ब्रह्मप्रकाश, हीरालाल पटेल, धीरज दुबे व उदय प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें