फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं : एके शर्मा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कांफ्रेंस करते जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ मंगलवार की देर शाम बैठक की। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुमार अनुपम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें