फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक लाख के इनामी अनुज ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत में शनिवार को अपनी जमानत अर्जी ख़ारिज होता देख एक लाख के इनामी बदमाश अनुज मौर्या ने समर्पण कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में एसपी मय फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीओ देवेश सिंह ने बताया कि बताया कि वांछित अभियुक्त पिछले कुछ दिनों से जमानत पर बाहर था। शनिवार को उसकी जमानत अर्जी निरस्त हो गई। इसके बाद उसने एनकाउंटर के डर से समर्पण कर दिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तर गांवा निवासी अनुज मौर्य हिस्ट्रीशीटर भी है। वह लखनऊ के विकास नगर थाने में एक लूट के मामले में भी वांछित चल रहा था। उस पर प्रदेश सरकार के आदेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें