फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक पर एंटी भू माफिया का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही गांव में स्थित सेंट जेवियर्स सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक थामस जोसेफ पर पुलिस ने एंटी भू-माफिया के तहत मुकदमा किया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। यह मुकदमा एसडीएम लालबहादुर के निर्देश पर हल्का लेखपाल दिनेश यादव ने दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रबंधक जोसेफ ने आराजी नम्बर 838 मिल जुमला रकवा 38 डिसमिल जो नवीन पर्ती की भूमि है पर अवैध अतिक्रमण कर बिल्डिंग खड़ी कर लिया है। बिल्डिंग खड़ी करने के दौरान चकबंदी लेखपाल सहित प्रशासन ने उस भूमि पर निर्माण न करने की हिदायत भी प्रबंधक जोसेफ को दिया था। लेकिन,उन्होंने करोड़ों रुपये की बेशकीमती नवीन परती की जमीन पर अपनी हेकड़ी से निर्माण कर लिया। सरकारी जमीन पर निर्माण करने के दौरान क्षेत्रीय समाज सेवियों, विहिप, बजरंगदल तक के कार्यकर्ताओं ने दो वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रशासन से निर्माण कार्य रोकवाने के लिए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन तक किया था, लेकिन निर्माण कार्य तो प्रशासन ने नहीं रोका, बल्कि प्रदर्शनकारियों पर उल्टा अवैध निर्माण करने वाले प्रबंधक जोसेफ ने मुकदमा दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आगे उच्चाधिकारी जो भी आदेश देंगे उसका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें