फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एंटी करप्शन का छापा, पांच हजार घूस लेते लेखाकार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में लेखाकार को पांच हजार घूस लते रंगे हाथों पकड़ लिया। लाइन बाजार थाना में मुकदमा दर्ज कराने के बाद टीम आरोपी को वाराणसी ले गई।
विज्ञापन

एंटी करप्शन वाराणसी टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि संजय कुमार गुप्ता निवासी विशेषरपुर शंभुगंज ने शिकायत की थी कि उसकी मां स्व. पराना देवी के पेंशन एरियर का भुगतान खाते में ट्रांसफर करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय के लेखाकार दयाराम गुप्ता निवासी कन्हईपुर ने की है।
एंटी करप्शन वाराणसी की नौ सदस्यीय टीम ने योजना के तहत दोपहर 12.55 बजे छापा मारकर लेखकार रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक केके चौबे ने बताया कि एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने कोषागार कार्यालय में छापा मारकर लेखाकार को पांच हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पूर्व में घूस लेते पकड़े गए कर्मचारी :-
केस वन :-पांच जनवरी 2024 को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने नगर पालिका परिषद जौनपुर के कर्मचारी संतोष राव को 50 हजार रुपये की मांग करने व पांच हजार रुपये घूस लेते अंबेडकर तिराहे से रंगे हाथों पकड़ा था।
केस टू :-29 नवंबर 2023 को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे से पांच हजार घूस लेते एक लेखपाल को पकड़ लिया। भूमि विवाद के चकमार्ग की पैमाइश के एवज में लेखपाल ने एक किसान से पैसे की मांग की थी।
केस थ्री : डेढ़ साल पहले एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बदलापुर चौक से कानूनगो रामसकल यादव को पैमाइश करने के नाम पर पांच हजार रुपये घूस मांगते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें