जौनपुर। कोरोना के मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 95 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं एक मौत की भी पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 2566 हो गई है। पीड़ितों में कई पुलिस व स्वास्थ्यकर्मी भी हैं। अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 1198 केस एक्टिव हैं।
बुधवार को शहर के कोतवाली चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड परिसर में शिविर लगाकर रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई। दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने स्वेच्छा से जांच कराई। दोनों स्थानों पर करीब ढाई सौ लोगों की जांच हुई। इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर में भी सैंपल एकत्रित किए गए। सिपाह पुलिस चौकी के चार, महराजगंज थाने के दो पुलिसकर्मी, जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एआरटीओ कार्यालय के कनिष्ठ सहायक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा शहर के पॉलीटेक्निक चौराहा, कालीकुत्ती, हुसैनाबाद, बलोच टोला, मछलीशहर पड़ाव, ईशापुर, भंडारी, पुरानी बाजार, कृषि भवन रोड, वाजिदपुर, रौजा अर्जन, ख्वाजगी टोला, अहियापुर में भी नए पॉजिटिव केस मिले हैं। शाहगंज सीएचसी पर एंटीजन रैपिड किट से 13 लोगों की जांच हुई, जिसमें एक बैंक कर्मी, हुसैनगंज मोहल्ला निवासी युवक पॉजिटिव पाया गया। मीरगंज के ग्राम बरावां निवासी रोजगार सेवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सिकरारा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में आयोजित कैंप में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ श्यामधर के नेतृत्व में डॉ जितेंद्र यादव, डॉ रवि प्रकाश, डॉ चंद्र प्रकाश, लैब सहायक हेमंत मौर्य व रीना गुप्ता की टीम ने 62 लोगों की जांच की। इसमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉ श्यामधर के मुताबिक दो लोग लक्षणयुक्त हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। सिकरारा चौराहे पर तीन दुकानदार संक्रमित मिले हैं। बीडीओ छोटेलाल तिवारी, एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव ने बाजार को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं। धर्मापुर कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर आयोजित कैंप में सीएचसी चोरसंड की टीम ने 61 लोगों के सैंपल लिए। इसमें धर्मापुर एसबीआई शाखा के तीन कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। सुईथाकला ब्लाक के सवायन गांव में 101 लोगों की जांच में रुधौली और कोटिया गांव के दो लोग कोरोना से संक्रमित मिले। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 2358 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 95 पॉजिटिव हैं। खराब गुणवत्ता के कारण 35 सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए। संबंधित लोगों का दोबारा सैंपल लिया जाएगा। पहले से भर्ती 58 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है। विभिन्न जगहों पर लगे कैंप में 2225 सैंपल लिए गए। अब तक 46250 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 44422 का रिजल्ट आ गया है।
37 नए कंटेनमेन जोन बने
जौनपुर। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद जिले में 37 नए कंटेनमेन जोन बनाए गए हैं। इसमें शहर का मछलीशहर पड़ाव, बलोच टोला, रौजा अर्जन, ख्वाजगी टोला, प्रेमराजपुर, मुंगराबादशाहपुर नगर का नईगंज सिपाह, लल्लू का तालाब, कटरा, बक्शा का बड़ारी सरायहरखू, धनियामऊ, जलालपुर का असबरनपुर, मुंगराबादशाहपुर का सेहांसा, सजई पवारा, तिलौरा, सोंधी का खुदौली खेतासराय, बदलापुर का बछुआर, गोनौली, धर्मापुर का कबीरुद्दीनपुर, गजना आदि शामिल हैं। इनके अलावा पहले से बनाए गए 64 कंटेनमेन जोन खत्म किए गए हैं।