फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 50 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट हुआ पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुधवार को नगर पालिका परिषद सभागार में चेयरमैन कपिल मुनि ऊमर वैश्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें पचास करोड़ का वार्षिक बजट स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई।बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 50 करोड़ 33 लाख का अनुमानित वार्षिक बजट का प्रस्ताव दिया गया। इसे सभासदों ने स्वीकृति दे दी। बैठक में नगर सीमा क्षेत्र में लगाए जाने वाले होल्डिंग नियमावली एवं नगर में होने वाले प्लाॅटिंग एवं विकसित नई काॅलोनियों के लिए उपविधि 2025 पर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में नियम विरुद्ध संचालित 11 दुकानों का आवंटन निरस्त किया गया। बोर्ड की बैठक में जन्म-मृत्यु पंजीयन, प्रधानमंत्री नगरीय आवास योजना, वैश्विक नगरोदय योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, जल निकासी योजना, नगरीय पेयजल योजना आदि पर विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सभासदों ने अपने अपने वार्डो में विकास कार्य के लिए विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए। नगर के विभिन्न वार्डों से संबंधित भवन नामांतरण / संशोधन संबंधी पत्रावलियों पर विचार करते हुए बोर्ड द्वारा नामांतरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी , अखिलेश तिवारी, अवधेश कुमार सिंह, अवर अभियंता जल कल शिवानंद वास्को, अवर अभियंता प्रशांत राय, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल समेत 25 सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें