फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डांट से नाराज युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, 25 फीसदी झुलसा

विज्ञापन
थानागद्दी। झुलसे युवक को अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी और परिजन। संवाद
विज्ञापन
थानागद्दी (जौनपुर)। घर में डांट से नाराज कल्लू विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे बंबावन गांव के समीप पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

युवक करीब 25 प्रतिशत झुलस गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे केराकत सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के बर्न विभाग रेफर कर दिया। थानागद्दी गांव निवासी विजय बहादुर विश्वकर्मा ने बताया कि उनका पुत्र कल्लू विश्वकर्मा घर में विवाद के बाद साइकिल लेकर निकल गया था। कुछ देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिली कि कल्लू ने बंबावन गांव स्थित संभल ब्रह्म बाबा मंदिर के पीछे पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर झुलसे युवक को केराकत सीएचसी भेजा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कन्नौजिया ने बताया कि कल्लू करीब 25 प्रतिशत झुलसा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के बर्न विभाग रेफर किया गया।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि कल्लू शराब का आदी है। परिजनों के अनुसार वह घर में छोटी-मोटी चोरियां भी कर लेता था। इसी बात को लेकर परिवार के लोग उसे डांटते थे। बृहस्पतिवार को भी इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद वह साइकिल से घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसके आग लगाने की सूचना मिली। फिलहाल, मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें