केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के चौकियां निवासी बृजेश पुत्र छट्ठू राम और अनिल भारती उर्फ सुरज कुमार पुत्र सुभाष चंद्र को गुंडा एक्ट के तहत अगले छह माह तक केराकत कोतवाली में प्रत्येक सोमवार को आकर हाजिरी लगाने के लिए मुनादी कराई है। अपने क्रियाकलापों से अवगत कराने के लिए केराकत पुलिस ने ग्रामवासियों के सामने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया। प्रभारी निरीक्षक केराकत दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि मुनादी करवाते हुए नोटिस चस्पा करवा गया है।