फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अंजुमन इस्लामिया ने जीता नातिया मुकाबला

विज्ञापन
मछलीशहर में नातिया मुकाबले में ट्राफी के साथ खड़े विजई अंजुमन इस्लामिया के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
मछलीशहर। सीरत कमेटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 71वां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। तीसरे दिन जामा मस्जिद मैदान में आयोजित नातिया मुकाबले में अंजुमन इस्लामिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को सीरत कमेटी की ओर से ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज कैफ ने कुरान पाक की तिलावत और नात-ए-नबी पेश कर की। इसके बाद पूरी रात 11 अंजुमनों ने नात-ए-नबी का नजराना पेश किया। नातिया कलामों से पूरा शहर गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और देर रात तक मुकाबले का आनंद लिया। मुकाबले में अंजुमन इस्लामिया ने अकरम जौनपुरी के कलाम पेश कर पहला स्थान हासिल किया। अंजुमन कुरैशिया दूसरे और अंजुमन अलविया तीसरे स्थान पर रही। विजेता समेत तीनों टीमों को सीरत कमेटी और अन्य सहयोगियों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सीरत कमेटी के अध्यक्ष राशिद खान की मौजूदगी में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक हाजी इमरान, महामंत्री फिरोज अंसारी, असजद सिद्दीकी, रईस खान, शकील फरीदी, रेहान मास्टर, नेमतुल्लाह एडवोकेट समेत पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संचालन मुजाहिद हबीबी ने किया।जलालुद्दीन कुरैशी उर्फ शाहरुख ने अहमदाबाद से पुरस्कार और इनाम भेजे थे। पर्स एसोसिएशन मुंबई के 25 साल पूरे होने पर सीरत कमेटी की ओर से संस्था को सम्मानित किया गया। गुड्डू कुरैशी और नजर बैग ने भी विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें