धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर और गोपालापुर गांव में बुधवार की रात दो पशुपालकों के यहां से पिकअप सवार चोरों ने आठ पशुओं को उठा ले गए। पशुपालकों के जागने पर और शोर मचाने पर पशु तस्कर पथराव करते हुए वाहन लेकर फरार हो गए। काफी प्रयास के बाद भी मवेशियों का बचा नहीं पाए।
धर्मापुर गांव के निवासी पप्पू पाल की दो भैंसें उनके घर में बंधी हुई थी। पप्पू पाल का परिवार भी बगल के ही कमरों में सो रहा था। देर रात में चोर पिकअप वाहन से पहुंचे। खूंटे पर बंधी दोनों भैंसों को पिकअप पर लादकर चलते बने। भैंस के एक बच्चे को छोड़ दिए। पप्पू पाल के परिजनों को चोरी की भनक तक नहीं लग पाई। उधर, धर्मापुर गांव से सटे गांव गोपालापुर दलित बस्ती में जब पिकअप से सवार पशु तस्कर पहुंचकर पांच बकरियों को लादकर ले जाने लगे तो पशुपालक चंद्रभान गौतम जग गया। हल्ला मचाते हुए पशु तस्करों के पीछे दौड़ पड़े। पशु तस्कर पत्थर चलाने लगे और भाग गए। चंद्रभान गौतम के मुताबिक, पिकअप में तीन की संख्या में पशु तस्कर थे। जो अपने पास पत्थर रखे हुए थे तथा उनके वाहन में दो भैंसें भी लदी हुई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिकअप पशु तस्कर गैंग धर्मापुर के पप्पू पाल की भी दोनों भैंस को भी ले गए हैं। एक ही रात दो आसपास के गांवों में पशु तस्करों द्वारा चोरी होने से अन्य पशु पालकों में भय का माहौल बना है। एसओ संतोष कुमार पाठक ने बताया पशुपालकों द्वारा चोरी की सूचना मिली है। मामली की जानकारी कर पशु तस्करों का लगाम लगाने के लिए योजना तैयार की जाएगी।