जिगना में बिहसडाकला के महाशक्ति इंटर कालेज में वृहद् पशु आरोग्य शिविर को सम्बोधित करती केंद्रीय
- फोटो : kishatwar news
मिर्जापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को छानबे के बिहसड़ा विद्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर-मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उन्नत पशुपालन, तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियां, पशु आहार, संतुलित पोषण वर्ष भर हरित चारे की उपलब्धता हमारे ग्रामीण समाज, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और पशुपालन में विकास का प्रतीक है। उन्होंने मेले के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि किसान और पशुपालक भाईयों को पशु स्वास्थ्य, उत्पादन और संंपूर्ण पोषण के प्रति सहायता देना है ताकि पशु स्वस्थ्य रहें। उनकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो। इसके फलस्वरूप हमारे पशुपालकों और किसानों की आय व जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार हो सके। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि वर्ष भर में राज्य के पशु बहुलता वाले कुल 18 विभिन्न चिह्नित स्थानों पर पशु आरोग्य शिविर लगेगा। इसमें पशु विशेषज्ञ चिकित्सक, पशु चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, टीककरण, कृमिनाशक दवापान और लघु शल्य चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक सेवाएं निशुल्क दी जाएंगी। उन्होंने शिविर के आयोजन अधिकारियों व पशु मेला में पहुंचे किसानों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भरपूर लाभ उठाएं। इस अवसर पर विधायक छानबे रिंकी कोल, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, सीडीओ विशाल कुमार उपस्थित रहे।
गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक पोटली देकर गोदभराई की-जिगना। केंद्रीय मंत्री ने पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास परियोजना सहित अन्य विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल विकास परियोजना की ओर से लगाए स्टॉल पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार पोटली प्रदान कर गोदभराई की रश्म पूरी की। नौनिहालों खीर खिलाकर अन्न प्राशन कराया। इस अवसर पर एमपी पटेल, प्रेम बहादुर सिंह, अपर निदेशक डॉ. हेमलता शर्मा उपस्थित रहे।