फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने शाहगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। उसके पास से मिले सुसाइड में लिखा है कि उसकी मौत के लिए उसकी प्रेमिका के परिवार के लोग जिम्मेदार हैं। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के अशोकपुर कला (खेमनापुर) निवासी प्रवीण कुमार (23) पुत्र रामबुझारत ने बुधवार की रात शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पंजाब में नौकरी करता था। वहीं पर झारखंड निवासी एक परिवार की युवती से प्रेम हो गया। दोनों वहां से भाग निकले थे। युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ झारखंड में अपनी पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की पैरवी करने के लिए वह जब भी झारखंड जाता था तो वहां प्रेमिका के परिजन उसकी पिटाई करते थे। सुलह करने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की जाती थी। इससे क्षुब्ध होकर वह जान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें