फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में पिटाई से क्षुब्ध युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर शनिवार को ससुराल में पंचायत के दौरान युवक की पिटाई कर दी गई। जिससे क्षुब्ध युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत नाजुक देख उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नाटौली गांव निवासी मनोज सोनी पुत्र राजाराम सेठ का विवाह क्षेत्र के कुडियारी गांव में हुआ है। कुछ महीनों से पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। इसी मसले को लेकर शनिवार को विवाहिता के मायके में पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हुए। पंचायत में बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने पति की जमकर पिटाई कर दी। इसी बात से नाराज पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन स्थानीय चिकित्सालय ले गए। जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें