निगोह। बरसठी विकास खंड के एक कर्मी को प्रधान पति व उनके पुत्रों ने रास्ते में रोककर पिटाई कर दी थी। इस मामले में गुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार को ब्लॉक का एक घंटे तक कार्य बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया।
शनिवार को कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र कुशवाहा को प्रधान पति व उनके पुत्रों ने निगोह के पास किसी बात को लेकर मारपीट दिया था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं की तो आक्रोशित रोजगार सेवक, पंचायत मित्र सहित ब्लॉक कर्मचारियों ने काम बाधित कर प्रदर्शन कर घटना पर विरोध जताया। प्राथमिकी दर्ज न होने पर नारेबाजी करते हुए थाना तक पहुंच गए। थाना प्रभारी गोविंद देव मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा दिया। कहा कि आरोपी का शांतिभंग में रविवार को ही चालान किया जा चुका है।