फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वेतन न मिलने से नाराज बिजली कर्मियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने से वेतन न मिलने से नाराज बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को सिंगरामऊ विद्युत उपकेंद्र पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इससे पूरे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। संविदा कर्मियों ने अधिकारियों पर तमाम आरोप लगाते हुए अपनी भड़ास निकाली। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हम लोगों की मांगें नहीं मानी गईं तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने बताया कि हर महीने सिर्फ आश्वासन मिलता है कि समय से भुगतान कर दिया जाएगा परंतु चार महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संविदा कर्मी प्रदीप मिश्र ने बताया कि अधिकारियों द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अभी तक कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदीप कुमार, सूरज कुमार, सीताराम पांडेय, एसएसओ राहुल यादव, आशुतोष, राजमणि, वीरेंद्र यादव, शक्तिमान, अजीत कुमार, चंचल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें