सुरेरी। दिन में बिजली न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है।
भदखिन गांव निवासी रवि विश्वकर्मा व पवन चौबे के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने भदखिन-देहुंआ मार्ग पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विद्युत विभाग सुरेरी फीडर से कटौती कर सुल्तानपुर फीडर पर आपूर्ति रहा है। यह आरोप भी लगाया कि सुरेरी क्षेत्र के लगभग साढ़े तीन हजार उपभोक्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि क्षेत्र में सिर्फ 10 घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। इससे क्षेत्रीय किसानों को ठंड की वजह से रात में खेत की सिंचाई करने में समस्या हो रही है। चेतावनी दी कि कटौती बंद नहीं होने पर अनशन किया जाएगा। प्रदर्शन में रामदुलार राजभर, गिरीश पाल, राजेश्वर हरिजन, हीरालाल, चंद्रकांत मिश्र, सुरेश मिश्रा, अरुण मिश्र, बीरू राजभर, सत्येंद्र, प्रदीप मिश्र आदि शामिल रहे। उधर, एसडीओ मुरलीधर ने बताया कि 10 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर है। इससे सुरेरी व सुल्तानपुर दोनों फीडर पर आपूर्ति होती है ।क्षमता में बढ़ोतरी का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। किसी कारण से स्वीकृत नहीं हो पाई थी।