फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध भ्रष्टाचार निर्मूलन के पदाधिकारी बैठे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। जनजागरण यात्रा पर निकले भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति के पदाधिकारियों ने केराकत के कोतवाल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। रविवार को मुर्तजाबाद गांव में धरने पर बैठ गए। उन्होंने डीजीपी सहित पुलिस के अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कोतवाल के निलंबन की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र द्विवेदी ने बताया कि 27 नवंबर से महाराष्ट्र से देशव्यापी जागरूकता यात्रा निकाली गई है। मध्य प्रदेश होते हुए यात्रा शनिवार की शाम जौनपुर जिले में पहुंची। मुर्तजाबाद गांव में रैली प्रस्तावित थी। कुसरना गांव के पास उनकी सुरक्षा में चल रहे वाहन के चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिसके चलते पीछे चल रही फार्चूनर गाड़ी टकरा गई। एस्कार्ट में शामिल जिप्सी चालक वंश नारायन, कांस्टेबल रामसेवक यादव, सुभाष राम, रामनाथ घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मौके पर पहुंचे केराकत कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने समिति के पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और मुकदमा करा दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद सईद जमानत लेने कोतवाली गए तो कोतवाल ने उन्हें डांटकर भगा दिया। इसकी शिकायत डीजीपी सहित एडीजी वाराणसी, आईजी वाराणसी व एसपी जौनपुर से की गई है। समिति के सदस्य रविवार को मुर्तजाबाद गांव में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। धरना देने वालों में बाला साहब इतापे अध्यक्ष महाराष्ट्र, एलप्पा पवार प्रभारी महाराष्ट्र, जाहिदा शेख प्रभारी गोवा, संतोषी गोरख सिंह महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, धर्शीला सीताराम प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, सुजीत सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, प्रेम विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, हरीश पिपरिया अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, करीम मंसूरी अध्यक्ष कश्मीर, बुद्धू प्रसाद उपाध्यक्ष वाराणसी आदि शामिल हैं।
एस्कोर्ट जिप्सी चालक की तहरीर पर केस दर्ज
केराकत। फार्च्यूनर की टक्कर से घायल जिप्सी चालक वंश नारायण की तहरीर पर पुलिस ने फार्च्यूनर चालक बिहार निवासी लल्लन रामचरित्र पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने फार्च्यूनर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत कोतवाल विनय प्रकाश सिंह का कहना है कि सड़क हादसे के मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। दुर्व्यवहार के आरोप गलत हैं। नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें