फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए अधिवक्ताओं ने लौटाई बंदियों की वैन, नहीं हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महराजगंज और केराकत कोतवाली में अधिवक्ताओं के साथ बदसलूकी से गुस्साए दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पेशी के लिए जेल से बंदियों को लेकर पहुंची वैन को भी अधिवक्ताओं ने घुसने नहीं दिया। अधिवक्ताओं के विरोध के आगे बिना पेशी के ही बंदियों को लेकर वैन लौट गई।
विज्ञापन

आंदोलित अधिवक्ताओं ने कहा कि महाराजगंज में अधिवक्ता राहुल द्विवेदी को लॉकअप में बंद कर अभद्रता करने का मामला चल ही रहा था तब तक दीवानी के अधिवक्ता अभिनव सिंह एवं उनके बीमार पिता को केराकत पुलिस ने थाने पर बैठा लिया। पिता को तो देर रात छोड़ दिया लेकिन अधिवक्ता को दूसरे दिन बुधवार को छोड़ा। इन दोनों मामलों को लेकर अधिवक्ता गेट पर खड़े होकर नारेबाजी प्रदर्शन करने लगे। जेल से आई बंदियों की वैन को भी अधिवक्ताओं ने वापस कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि अपने व्यक्तिगत मामले में अधिवक्ता थाने पर शिकायत दर्ज कराने जाते है तो पुलिस उन्हें बैठा ले रही और उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। सीओ सिटी और लाइनबाजार थानाध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वकीलों का कहा कि एक दिन पहले वकीलों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलकर राहुल द्विवेदी के प्रकरण में महाराजगंज थानाध्यक्ष व महिला पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब लॉकअप में बंद अधिवक्ता की फोटो सबूत कहै। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। करीब 2 बजे बार अध्यक्ष अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर गेट से वापस ले गए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि पुलिस को परिसर में नही घुसने दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता अजीत सिंह,विनोद श्रीवास्तव,मनीष सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव, बृजेश निषाद,सूर्य प्रकाश सिंह, मनोज यादव, प्रकाश, प्रमोद गौड़, नरेंद्र जायसवाल, शहंशाह हुसैन, रवि प्रकाश पाल, प्रशांत उपाध्याय, प्रमोद यादव समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें