माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की बैठक जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में टीडी इण्टर कालेज में संपन्न हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि जनपद में सन् 2000 के पहले से नियुक्त शिक्षक अनवरत रूप से कार्यरत हैं। नियमित वेतन प्राप्त कर रहे हैं। सरकार द्वारा 2000 तक नियुक्त शिक्षकों को विनियमित करने का आदेश कर चुकी है। संगठन किसी भी शिक्षक का शोषण नहीं होने देगा। अन्यथा की स्थिति मे संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों का अंशदान 2019 से अभी तक उनके खातों में हस्तांतरित नहीं किया गया जो खेदजनक है। कार्यालय द्वारा केवल बार-बार आश्वासन ही दिया जा रहा है। संरक्षक शशि प्रकाश मिश्रा ने समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव दिए। शिक्षक ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता 2000 के उपर पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक को अतुल कुमार सिंह, पारसनाथ सिंह, दिलीप कुमार सिंह, दयाशंकर यादव ने सम्बोधित किया। बैठक में संतोष कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजेश सिंह, सुरेश यादव, रवींद्र प्रसाद मिश्र, आशुतोष राना,अजय कुमार सिंह, इन्द्रपाल सिंह, हसन सईद ,राहुल यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया।