फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अधूरी सड़क पर फूटा गुस्सा, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में आधी अधूरी बनी सड़क को दिखाते हुए कॉलोनीवासी। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
सतहरिया। अटल मिशन योजना अंतर्गत सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में कराया जा रहा सड़क निर्माण कार्य पिछले छह महीनों से अधर में लटका हुआ है। आधे-अधूरे निर्माण और उड़ती धूल से परेशान स्थानीय निवासियों ने रविवार को निर्माण स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का काम पूरा नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारी सतीश पांडेय, अरुण तिवारी और कृष्णा कुमार ने बताया कि विभाग ने सड़कों पर केवल गिट्टी और राबिस डालकर छोड़ दिया है। लंबे समय से काम रुकने के कारण सड़क के बीच में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। धूल उड़ने की वजह से कॉलोनी वासियों के साथ-साथ फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों का दम घुट रहा है। ग्रामीणों को डर है कि बरसात शुरू होते ही यह गिट्टियां और गड्ढे जानलेवा साबित होंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त उद्योग, आशुतोष सहाय पाठक ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मानसून की पहली बारिश से पहले हर हाल में सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि लोगों को जलभराव और कीचड़ की समस्या न झेलनी पड़े। प्रदर्शन में मुख्य रूप से निगम जी, बबलू, दिनेश कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें