बदलापुर। महिला एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को मुरादपुर कोटिला गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया, जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया गया। परियोजना अधिकारी सुनीता रावत ने बताया कि धात्री माताओं को अपने नवजात शिशु को छह माह तक अपना स्तन पान ही कराना चाहिए। इससे बच्चों की जहां विभिन्न बीमारियों से रक्षा होती है। वहीं बच्चा पूर्णरूप से स्वस्थ रहता है। माताएं छह माह से पूर्व कभी भी अपने बच्चों को गाय व भैस का दूध न पिलाएं। इस दौरान मुख्य सेविका कलावती देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता, ब्लॉक परियोजना सहायक सोनू गुप्ता सहित रेनू बाला, पुष्पा देवी, शिमला देवी, पूनम मौर्य, सुमन, बबिता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। रामपुर : बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया, जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। परियोजना अधिकारी सुनीता रावत ने कहा कि नवजात शिशुओं को छह माह तक स्तन पान कराना जरूरी है। इस दौरान प्रभारी शीला देवी, केवलपत्ती देवी, प्रेमशीला, निर्मला देवी, सबिता देवी, विजय कुमार मौजूद थे।