फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोकेशन के विरोध में भरी हुंकार

विज्ञापन
विरोध जताते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्वयं
विज्ञापन
जौनपुर। गोपाल घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की बैठक हुई। अध्यक्षता संयुक्त रूप से सरिता सिंह और सुनीता यादव ने किया। बैठक में सभी विकासखंड़ों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार की ओर से घोषित की गई मानदेय वृद्धि को उनके साथ धोखा एवं छलावा बताते हुए विरोध किया और चेतावनी दी कि यदि प्रोत्साहन राशि को मानदेय में परिवर्तित कर 12 हजार रुपये नहीं किया गया, लोकेशन सिस्टम बंद नहीं किया गया और यशोदा मैया के सम्मान को वापस नहीं किया गया, तो हम अपनी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए सुनीता यादव ने कहा कि सरकार इस भ्रम में न रहे कि हम टुकड़ों में बंटे हैं। सरिता सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी बहने मानदेय के संदर्भ में सरकार के छलावा भरे निर्णय से हताश एवं निराश हैं। इस दौरान माधुरी, सोनिया, जया साहनी, सुनीता सिंह, गीता सोनकर, मंजू सिंह आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें