वंदे भारत एक्प्रेस सवा पांच घंटे खड़ी रही। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से इसे सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर केवटली कला गांव के पास रोक दिया गया। कंट्रोल रूम सहित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और खराबी को ठीक करने के बाद इसे रवाना किया गया।
सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर केवटली कला गांव के समीप रविवार को शाम सवा पांच बजे लखनऊ से छपरा जा रही बंदे भारत ट्रेन के इंजन में आई तकनीकी खराबी से तीन घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। लखनऊ से रुट परिवर्तित करते हुए छपरा जा रही बंदे भारत ट्रेन का इंजन हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के केवटली कला गांव में स्थित ट्रैक पर इंजन में आई तकनीकी खराबी के चलते खड़ी हो गई। इस दौरान ट्रेन तीन घंटे तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम सहित हरपालगंज स्टेशन अधीक्षक को दी गयी।
विज्ञापन
ट्रेन लगभग तीन घंटे बाद हरपालगंज स्टेशन पर किसी तरह दूसरे इंजन के सहारे लायी गई। इसके बाद सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन हरपालगंज स्टेशन पर सात बजकर पंद्रह मिनट पर लाया गया। इसी इंजन से जोड़कर बन्देभारत ट्रेन को भेजने की तैयारी हो रही थी। ट्रेन को ट्रैक पर खड़ी होने से लखनऊ से रुट परिवर्तित कर छपरा जा रही बन्देभारत ट्रेन संख्या को कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। इसके अलावा एक मालगाड़ी को लंभुआ रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक दो ट्रेन प्रभावित रहीं।
इससे रेलवे विभाग में अफरा-तफरी मची रही। तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी बंदेभारत ट्रेन के इंजन की तकनीकी खराबी को दूर किया गया, तब जाकर ट्रेन अपने गंतव्य को लगभग तीन घंटे बाद रवाना हुई। इस बाबत हरपालगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक आकाश जायसवाल ने बताया कि जौनपुर से टेक्नीशियन मँगाकर इंजन को ठीक किया गया, फिर गाड़ी को रवाना किया गया।