सरपतहां थाना क्षेत्र में शेखाही गांव में बुधवार की रात अराजक तत्वों ने एक चाय की दुकान को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित दुकानदार द्वारा मामले में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। क्षेत्र के शेखाही गांव स्थित शारदा सहायक खंड 36 नहर के पुल के पास उक्त गांव निवासी राजेश वर्मा ने छप्पर रखकर चाय-पान की दुकान एक लंबी अवधि से खोल रखी थी। जिसके सहारे पूरे परिवार का जीवनयापन चलता था। इसी बीच बुधवार रात अराजक तत्वों द्वारा उसकी दुकान को छप्पर सहित आग के हवाले कर दिया गया। मामले के संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।