फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क पर पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के धर्मापुर बाजार में सड़क पर पैदल जा रहे एक वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से वाराणसी जाते समय उसकी मौत हो गई। धर्मापुर गांव निवासी दया राम मौर्य (70) शनिवार को दोपहर में पैदल ही बाजार आए थे। एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें