फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पाही पर सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ खुर्द गांव में बुधवार की देर रात पाही पर सो रहे एक वृद्ध की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि गोली चलने की आवाज तक किसी ने नहीं सुनी। सुबह जब लोग शौच के लिए घरों से निकले तब किसी ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ खुर्द गांव में बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने चंद्रभूषण तिवारी (62) के सिर में गोली मार दी। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चंद्रभूषण तिवारी देर रात खाना खाने के बाद रोज की तरह अपने घर से 200 मीटर दूर पाही पर सोने के लिए चले गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को चंद्रभूषण के मौत की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने परिवार वालों को जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें