फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रिहायशी मड़ई में वृद्ध ने गमछे से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव में रविवार रात एक वृद्ध ने अपने ही रिहायशी मड़ई में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का करण परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव निवासी मेवा लाल (60) रात में अपने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाकर घर के पास बनी रिहायशी मड़ई में सोने चले गए। पत्नी और परिवार के सदस्य भी सो गए। सोमवार को तड़के लगभग साढ़े पांच बजे जब मेवा लाल की पत्नी मनवता ने आकर देखा तो मेवा लाल अपने ही गमछे से फंदा लगाकर लटके दिखे। मनवता पति का शव देख जोर- जोर से चिल्लाने लगी। घर व आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेवा लाल मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते थे। उसके तीन पुत्र सोनू कुमार, श्रवण, सजीवन है। पत्नी मनवता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मेवा लाल के पुत्र श्रवण ने बताया कि उसके पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी जफराबाद सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह परिवार व गांव के लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें