स्वराज वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा।संवाद
जौनपुर। स्वराज वाहिनी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने सोशल मीडिया पर वायरल कथित स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर चुनावी टिकटों की कथित बिक्री की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने चुनाव आयोग को ज्ञापन भेजकर वायरल वीडियो और ऑडियो की फोरेंसिक जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित राजनीतिक दलों और पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संतोष मिश्र ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा धन लेकर चुनावी टिकट दिए जाने के आरोप गंभीर हैं और उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि वायरल वीडियो और ऑडियो की फोरेंसिक जांच में आरोपों की पुष्टि होती है, तो संबंधित राजनीतिक दलों और जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कुछ राजनीतिक दल कथित तौर पर करोड़ों रुपये लेकर टिकट देने का काम कर रहे हैं। संवाद