फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कुशल शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता : रमेश चंद्र मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजीबाजार। क्षेत्र के पीएमश्री विद्यालय मैनुद्दिनपुर में शनिवार को सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह एवं नवनिर्मित कक्ष लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि एक शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है। विद्यालय में 31 मार्च को रिटायर हो रही प्रधानाध्यापिका किरन सिंह को लेकर कहा कि 36 वर्षों से विद्यालय में सेवापूर्ण भाव से समर्पित रही। विद्यालय में आधुनिक रूप से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। भारत सरकार के योजना के तहत यह पीएमश्री विद्यालय बना हुआ है। क्षेत्र का यह विद्यालय जनपद में खेल हो या शिक्षा अपना जगह हमेशा बनाया है। विद्यालय में जो भी सुविधाओं का अभाव होगा उसे पूरा कराया जाएगा। गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि यह विद्यालय जनपद में अलग ख्याति स्थापित किया है। विद्यालय के कायाकल्प में जो भी योगदान होगा उसे पूरा कराया जाएगा। कहा कि मेरी शिक्षा भी प्राथमिक विद्यालय से हुई। मैनुद्दिनपुर एक आधुनिक विद्यालय है यहां सभी प्रकार की सुविधा मौजूद है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जनपद में तीन वर्षों से अधिक के कार्यकाल में जिले के शिक्षकों ने कंधा से कंधा मिलाकर काम किया है। पूरे प्रदेश में जौनपुर जनपद निपुण आंकलन में शिक्षकों के सहयोग से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पांडेय ने किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, राजेश सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सरोज सिंह, पूर्व आईपीएस राममोहन सिंह, आशीष सिंह, पंकज सिंह कौशिक, राहुल मिश्रा, आजाद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें