फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सिटी रेलवे स्टेशन पर एक ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन पर दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई जिसमें से एक बीते एक माह से बंद है। इसके चलते जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले लोगों को एक ही खिड़की पर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर स्थित सिटी स्टेशन पर प्रतिदिन 17 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां रोज करीब दो हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। बक्शा निवासी यात्री सुरेश सिंह, नईगंज निवासी अमरेश यादव, पिंकी तिवारी आदि ने बताया कि एक टिकट वेंडिंग मशीन बंद होने से टिकट के लिए अधिक देर तक लाइन में खड़ा होना पड़ता है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि एक ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन चालू है। दूसरा तकनीकी खराबी होने के कारण बंद है। जल्द ही उसे भी चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें