फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा अमृत सरोवर का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जल संरक्षण के मद्देनजर बन रहे अमृत सरोवर के निर्माण गति जिले में धीमी है। इसके चलते निर्धारित तय समय में अधिकांश सरोवर का निर्माण अधूरा रहने की उम्मीद है। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाना है, जिसमें 240 ग्राम पंचायतों में सरोवर निर्माण का कार्य चल रहा है। 150 अमृत सरोवर 15 अगस्त तक तैयार करने का लक्ष्य है, लेकिन कार्य में गति नहीं पकड़ने से मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जल संरक्षण और सुंदरीकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर की खोदाई हो रही है। 15 अगस्त तक 150 अमृत सरोवर बनाए जाने हैं। ऐसे अब इनका निर्माण पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है। विभाग के मुताबिक, 15 अगस्त तक 150 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, लेकिन अभी तक एक भी तालाब का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। शासन ने मई माह में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के तालाबों को सजाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अभियान के तहत तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐसे में बारिश शुरू हो जाने से अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है। विकास क्षेत्र बदलापुर के 15 ग्राम पंचायतों में सरोवर का निर्माण किया जाना है । ग्राम पंचायत कमालपुर में तालाब खोदकर छोड़ दिया गया है। पक्का काम कराया जाना है। ऐसे में यहां 15 अगस्त तक अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण होना मुश्किल है। पंचायत सचिव अनूप सिंह ने बताया कि कच्चा काम हो गया है। पक्का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। वहीं कुशहां दितीय में भी आधा अधूरा तालाब की खोदाई होने के बाद कार्य बंद कर दिया गया है। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के कोतवालपुर, कबीरुद्दीनपुर, कुछमुछ, रायपुर व विथार ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के तहत कार्य चल रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत कोतवालपुर व कबीरुद्दीनपुर गांव के अमृत सरोवर तालाब का कार्य आखरी पड़ाव पर हैं। वहीं तीन अन्य ग्राम पंचायतों में भी काम धीमी गति से चल रहा है। एडीओ पंचायत लाल जी राम ने बताया की सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देश दिया गया है कि अमृत सरोवर तालाब के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएं।
वर्जन
15 अगस्त तक 150 अमृत सरोवर को पूर्ण कर ध्वजारोहण कराया जाना है। इसमें से 240 अमृत सरोवर तालाब पर कार्य चल रहा। बारिश शुरू होने से अभी एक भी अमृत सरोवर पूर्ण नहीं हो सका। कोशिश है कि 15 अगस्त तक 150 अमृत सरोवर पूर्ण कर लिया जाएगा। जिन तालाबों को अमृत सरोवर बनाया जाएगा, उनके चारों तरफ पौधरोपण, पक्की सीढि़यां, बेंच व झंडारोहण की व्यवस्था होगी। - भूपेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें