फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पानी के अभाव में सूखा पड़ा है अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरामऊ। क्षेत्र के जमऊपट्टी ग्राम पंचायत में निर्मित अमृत सरोवर सूखा पड़ा है। सरोवर में पानी नहीं होने के कारण पशु पक्षियों को भी पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने सरोवर को नहर के पानी से भरने की मांग की है। अमृत सरोवर को सुसज्जित किया गया है। इसके चारो ओर मॉर्निंग वॉक के लिए इंटरलॉकिंग लगाया गया है। पौधारोपण के तहत फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए हैं। सुबह और शाम बाजार वासियों सहित ग्रामीणों का इसी मार्ग से आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर से जुड़ी नाली का सफाई नहीं होने के कारण अमृत सरोवर में पानी नहीं रहता है। वर्तमान समय में नहर पानी से लबालब भरी हुई है, लेकिन नाली की सफाई नहीं होने के कारण यह पानी सरोवर तक नहीं पहुंच पा रहा है। यदि नाली की सफाई करा दी जाए तो अमृत सरोवर पूरी तरह भर सकता है, इससे क्षेत्र के भूजल-स्तर में वृद्धि होगी। पशु-पक्षियों एवं जानवरों को पीने का पानी भी उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से अमृत सरोवर को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें