केराकत। कुलवंती इंटर कॉलेज नरायनपुर के संयोजन में आयोजित क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। इसमें अमिहित की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 56 रन बनाया। जवाब में उतरी परशुपुर की टीम आठ ओवर मात्र 46 रन पर ही सिमट गयी। इस प्रकार अमिहित को विजेता व परशुपुर को उपविजेता घोषित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने विजेता टीम कप देकर सम्मानित किया। प्रबंधक अमरजीत सिंह द्वारा आयोजित इस 11 दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने प्रतिभाग किया। संयोजक जितेंद्र सिंह, आशीष सिंह, सतीश व रंजन आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।