फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में पलटी एंबुलेंस, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धमौर गांव के पास शनिवार रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होर गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एंबुलेंस जिला मुख्यालय पर मरीज पहुंचाकर लौट रही थी।
विज्ञापन

शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित एंबुलेंस शनिवार को मरीज लेकर जिला अस्पताल आई थी। जहां से देर रात चालक राजकुमार एंबुलेंस लेकर मल्हनी मार्ग से खुटहन की तरफ आ रहा था। धमौर गांव के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। उसका चारों पहिया ऊपर हवा में हो गया। वाहन पलटने की आवाज सुन कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस के अंदर फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देख उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। संयोग अच्छा था उस समय वाहन में कोई मरीज नहीं बैठा था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। एंबुलेंस तकनीकी खराबी की वजह से पलटी या चालक की लापरवाही रही, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें