फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक भारत के निर्माता थे डा. अंबेडकर

Thu, 14 Apr 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
 बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को जिले भर में जगह जगह समारोह आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वह आधुनिक भारत के निर्माता थे।
विज्ञापन


बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है। सीडीओ पीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई।

उन्होंने बताया कि 14 से 24 अप्रैल तक सभी ग्राम सभाओं में किसान, दिवस व विकास दिवस कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले पीडी तेज प्रताप मिश्र, रामनारायण यादव, एआर  कोआपरेटिव एके गुप्ता, बीएल यादव, अनवर आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन


संचालन सुरेश अस्थाना ने किया।  जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अंबेडकर की  जयंती मनाई गई। अध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने कहा कि बाबा साहब का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा।

इस अवसर पर डा. देवेश उपाध्याय, देवेन्द्र कुमार मिश्र, राजनाथ राम, मोतीलाल बिन्द, साजिद हमीद, डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन विजय शंकर उपाध्याय ने किया। आश्रय संस्थान रासमंडल में बीएचयू के प्रो. आरएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनाई गई।

 इस मौके पर शरद उपाध्याय, अरुण त्रिपाठी, आशुतोष आदि मौजूद थे। आम आदमी पार्टी कार्यालय पर डा. सदानंद मिश्र की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. अनुराग मिश्र, सूर्य नारायण सिंह, प्रदीप, सर्वेश, हैदर आदि मौजूद थे।

अपना दल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल व राजनाथ पटेल की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। माताबदल तिवारी और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राजकीय अंबेडकर छात्रावास हुसैनाबाद में बाबा साहब की जयंती पर गोष्ठी हुई।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता दीपचंद राम ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा कार्यालय पर आशीष गुप्त की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय,  पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह, पूर्व सांसद विद्या सागर सोनकर, अशोक श्रीवास्तव, हरिश्चंद सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे

बक्शा: क्षेत्र के मुस्तफाबाद में अंबेडकर पार्क का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने किया। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर का सपना था कि हमारा समाज शिक्षित हो और समाज के लोगों को रोटी, कपड़ा मकान जैसी मूल जरूरतों उपलब्ध हों। इस मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मीना देवी, संतोष यादव, रामअवध. बुझारत, हरीलाल, मुकेश, रुद्रप्रकाश यादव, इंद्रदेव यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें