फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूसे अमारी में व्यवस्था के लिए सौंपा ज्ञापन

Sat, 07 Nov 2015 12:34 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ऐतिहासिक अलम नौचंदी और 19 नवंबर को होने वाले जुलूसे अमारी के मद्देनजर मुसलमानों के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली, पानी, सफाई आदि की व्यवस्था मुकम्मल किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


 डीएम को सौंपे गए पत्रक में कहा गया है कि जलसे को शिया धर्म गुरु मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद संबोधित करेंगे। मांग की गई है कि जुलूस के मद्देनजर बिजली और पानी की मुकम्मल व्यवस्था की जाए। नगर में साफ सफाई और सुरक्षा के भी

 इंतेजाम किए जाएं। मांग की गई हा कि  इमामबाड़ा दालान की ओर आने वाले रास्ते पर दोनों तरफ से मजलिस शुरू  होने से लेकर जुलूस के निकलने तक ट्रैफिक व्यवस्था भी ठीक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शहंसाह हुसैन, सलमान अब्बास, अलमदार, अनवर अब्बास, रजा मेहदी, सैय्यद मुहम्मद, निसार हुसैन, नजमी, अयात आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें