फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकला जुलूसे अमारी और अलम का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में 19 मुहर्रम का कदीम जुलूसे अमारी, अलम, ताबूत व जुल्जनाह का जुलूस अंजुमन जाफरी मख्दूमशाह अढ़न के नेतृत्व में निकाला गया। देर रात तक अंजुमन ने नौहा मातम कर कर्बला के शहीदों को नजराने अकीदत पेश किया। इससे पूर्व रात्रि 9 बजे मजलिस का आगाज सोजखानी से गौहर अली जैदी व उनके हमनवा ने किया। पेशखानी एहतेशाम, राहिब, मेंहदी शिराजी ने किया। इसके बाद मौलाना रहमत हुसैन नकवी लखनऊ ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि कर्बला के शहीदों का आज हम लोग दसवां मना रहे हैं। 10वीं मुहर्रम को हजरत इमाम हुसैन व उनके 71 साथियों की शहादत के बाद उनकी बहन जनाबे जैनब व अन्य महिलाओं, बच्चों व इमाम जैनुल आब्दीन को यजीदी हुकूमत ने कैदी बनाकर ऊंटों पर बैठाकर कर्बला से कूफा तक घुमाया था। यही नहीं जालिमों ने हर एक जुल्म इमाम हुसैन के परिवार वालों पर ढाया था। उनकी याद में आज हम लोग इकट्ठा होकर उनका गम मना रहे हैं। डॉ. कमर अब्बास ने तकरीर करते हुए कहा कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन की शहादत के बाद जिस तरह से यजीदी हुकूमत ने जुल्म ढाया उसको सुनते ही कलेजा फट जाता है। इस दौरान हजारों की संख्या में अजादार अंजुमन जाफरी के नेतृत्व में नौहा व मातम करके अपना नजराने अकीदत पेश किया। अंजुमन के सरपरस्त सकलैन अहमद बल्लन व महासचिव तहसीन अहमद शाहिद ने सभी अजादारों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें