39- ग्लोबल यूथ मॉडल यूनाईटेड नेशनल मलेशयि में भारतीय दल के सदस्य होंगे सिकरारा क्षेत्र के बनपुरवा ?
- फोटो : JAUNPUR
सिकरारा(जौनपुर)। क्षेत्र के डमरुआ बनपुरवा गांव निवासी अमन मौर्य का चयन ग्लोबल यूथ मॉडल यूनाइटेड नेशन के क्वालालंपुर मलेशिया में होने वाले सम्मेलन के लिए हुआ है। इसी वर्ष 17 से 20 जुलाई तक होने वाले सम्मेलन में वह हिस्सा लेंगे। चयन की सूचना अमन को सोमवार की सुबह उनके ईमेल पर मिली।
इस समय वह पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलोशिप पर महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जनजातीय इलाके में गढ़चिरौली जिले के भमरागढ़ ब्लॉक में जनजातियों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। फोन पर हुई बातचीत में अमन ने बताया कि वह इस आमंत्रण के प्रति काफी उत्साहित हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कई देशों के युवाओं के साथ संवाद करने का मौका मिलेगा। अमन के चयन से गांव के लोगों में खुशी है।