शाहगंज। जमीन खरीदने के लिए दिए गए एक लाख 80 हजार रुपये वापस मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए खेतासराय के मानीकलां गांव निवासी बकार अहमद ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि वे बद्दौपुर गांव गया था। उसकी बड़ी अम्मी नौशाबा पत्नी मुमताज अहमद के बैंक खाते में जमीन खरीदने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये जमा किए गए थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर विपक्षी रुपये देने से इनकार कर दिए। इसके बाद मोहम्मद अफजल, रुस्तम, सुफियान अहमद, आदिल अहमद सहित अन्य लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट किए और जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट में अबुशहमा और अब्दुल्लाह घायल हो गए हैं।