फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एमबीए छात्रा से अभद्रता का आरोप, जान से मारने की धमकी का मामला गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में एमबीए एग्री बिजनेस की छात्रा ईश्विका सिंह ने शनिवार दोपहर हुई कथित अभद्रता और धमकी देने के मामले को लेकर राज्यपाल व विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि आईबीएम भवन के मुख्य द्वार को बंद कर धरना दे रहे छात्रों और बाहरी तत्वों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे कक्षा में जाने से रोकने का प्रयास किया। छात्रा के अनुसार, घटना के समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र धरना दे रहे थे और उनके साथ बाहरी व्यक्ति भी मौजूद थे। आरोप है कि परिसर के शैक्षणिक माहौल में खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए हंगामा किया गया। पत्र में छात्रा ने लिखा है कि घटना के बाद से पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन का रवैया बेहद सामान्य बना हुआ है, जिससे महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्रवाई न हुई तो वह अनशन करेगी। सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि विवि परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें