फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : बिजली विभाग की तानाशाही का आरोप, बिल मांगने पर काट दिया पूरे गांव का कनेक्शन

Fri, 27 Dec 2024 10:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

रामनगर उपकेंद्र क्षेत्र में आने वाली जनता बिजली विभाग के कर्मचारियों के मनमाना रवैये से त्रस्त है। बताया जा रहा है कि बिजली बिल के बारे में ग्रामीणों ने जानकारी मांगी तो पूरे गांव का बिजली कनेक्शन काट दिया है। बिजली के अभाव में खेती प्रभावित हो रही है लिहाजा ग्रामीणों में नाराजगी है।
 
विज्ञापन
बिजली के टावर पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर उपकेंद्र के कर्मचारियों के मनमाना रवैये से क्षेत्रवासी त्रस्त है मामला रामपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का है जहां गुरुवार ग्रामीणों को बिजली का बिल व गांव के बिजली उपभोक्ताओं की जानकारी मांगना महंगा पड़ गया । गांव में पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए एक नही दो चार नही ट्रांसफार्मर से पूरे गाँव का ही कनेक्शन काट दिया जिस कारण चौबीस घंटे से गाँव में विद्युत सेवा बाधित है किसान बिजली के अभाव में खेती का काम नही कर पा रहे हैं ।

विज्ञापन


सूचना पर  शाम गांव में पहुंचे रामपुर ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह ने जब एसडीओ को कई बार फोन मिलाया तब भी एसडीओ ने फोन नही उठाया बाद में एक्ससीएन के कॉन्फ्रेंस में   सुबह कनेक्सन जोड़ने की बात कही  सुबह लाईन न जुड़ने से नाराज किसानों ने रामपुर विद्युत खंड कार्यालय पर एसडीओ का घेराव व प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है । जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव में उपकेंद्र पर तैनात कर्मी रूटीन चेकिंग व बिजली बिल वसूली के लिये गए थे गांव के एक ब्यक्ति ने अपना बिजली का बिल मांगा तो कर्मचारी बकाया बिल की जानकारी नही दे पाए जिस कारण ग्रामीण व कर्मचारी से कहा सुनी होने लगी , शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी जमा हो गए तो बिजली कर्मियों ने उनसे भी वाद विवाद कर लिया।

जब ग्रामीणों ने इनका बिरोध किया तो तमतमाये बिजली कर्मियों ने जाते जाते ट्रांसफार्मर से बिना किसी अधिकारी को सूचना दिए पूरे  गांव का ही कनेक्शन काट दिया देर शाम जब बिजली नही आई तब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई  शुक्रवार की सुबह ग्रामप्रधान के  भतीजे राहुल पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणो ने एसडीओ का घेराव कर ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों संघ दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है इस सम्बंध में एसडीओ  रामपुर मुरलीधर मौर्या ने बताया कि कि ग्रामीण आये थे कनेक्शन जोड़वा दिया गया है मामला मेरी जानकारी में नही था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें