खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को ज्ञापन देते युवा खिलाड़ी यूसुफ फराज खान। स्वयं
जफराबाद। सीबीएसई बोर्ड की ओर से विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल प्रयागराज में आयोजित जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने धांधली का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों ने खेल मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करने की मांग है। डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी जौनपुर के छात्र यूसुफ फराज खान ने प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव को रविवार को पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। जफराबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जफराबाद के ताड़तला मोहल्ला निवासी खिलाड़ी यूसुफ फराज खान 4 अक्तूबर रविवार को प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों से लगभग 2000 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। वह स्वयं अपनी एकेडमी के 5 बच्चों के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। आरोप है कि प्रतियोगिता के बाद चयनित 72 खिलाड़ी जो दूसरी परिणाम शीट जारी हुई, उसमें सीरियल नंबर 630, 743, 746, 1033, 1037, 1263 और 1451 ऐसे खिलाड़ियों को सीधे शामिल कर दिया गया। इनका नाम प्रथम प्रतिभागी सूची में शामिल ही नहीं था। ज्ञापन में पीड़ित खिलाड़ी यूसुफ फराज ने इस पूरे प्रकरण में डिप्टी डायरेक्टर खेल मनजीत सिंह, ऑब्जर्वर अमरजीत और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के मैनेजर अभिषेक तिवारी पर मनमानी और साजिश करने का आरोप लगाया है। यूसुफ फराज खान ने खेल मंत्री को ज्ञापन देते हुए यह मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर खिलाड़ियों को न्याय दिलाया जाए।